छत्तीसगढ़

CG : 7 लाख का छड़ लेकर ट्रक ड्राइवर फरार, कारोबारी थाने पहुंचा

रायगढ़। जिले में ट्रक चालक 15 टन सरिया को उसके गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचाकर रास्ते से फरार हो गया। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक चांपा का रहने वाला मोहसिन रजा (32) रायगढ़ के पूंजीपथरा स्थित अजय इंगाड रोलिंग मिल में एचआर हेड के पद पर पदस्थ है। यहां से डिमांड के हिसाब से अलग-अलग जगह सरिया भेजा जाता था। जहां शनिवार को ट्रांसपोर्टर साहू रोड लाइन के माध्यम से ट्रक में सरिया नया बस स्टैंड जैजैपुर बाराद्वार में भगत राम अग्रवाल भेजना था।

ऐसे में चालक राधेश्याम साहू निवासी बाबूपाली ओडिशा ट्रक लेकर पहुंचा। जहां उसके ट्रक में 7 लाख 80 हजार 398 रुपए के 15 टन सरिया को लोड किया गया और बिल्टी पेपर समेत सभी दस्तावेज देकर उसे रवाना किया गया।

रविवार को मोहसिन रजा को 7 लाख से अधिक का सरिया जैजैपुर बाराद्वार नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। ऐसे में ड्राइवर राधेश्याम साहू के मोबाइल पर उसने संपर्क किया। तब उसने भद्री चौक खरसिया के पास होना बताया। इसके करीब एक घंटा बाद फिर से मोहसिन ने राधेश्याम के मोबाइल पर काॅल किया, तो उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आने लगा। काफी देर बाद भी ट्रक चालक का पता नहीं चलने पर मोहसिन को शक हुआ और उसकी पतासाजी शुरू कर दी। ट्रांसपोर्टर से लेकर अन्य स्थानों पर पूछताछ की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलने पर बुधवार को उसने पूंजीपथरा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मामले की सूचना के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 316(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago