एंटी नक्सल मुठभेड़ में बड़ी सफलता : सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया, मौक़े से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में गुरुवार की सुबह से पुलिस-नक्सल मुठभेड़ जारी है। जिले के कांगेर वैली नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया है और मौके से एक ऑटोमेटिक राइफल बरामद किया है। मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें कि, DRG, कोबरा और STF के जवान लगातार नक्सलवाद के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन कर माओवादियों का खात्मा कर रहे हैं। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. वहीं मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधिकारियों की SP कार्यालय में बैठक जारी है। पुलिस डीआइजी कमलोचन कश्यप,डीआईजी सीआरपीएफ समेत अन्य पुलिस के अधिकारी मुठभेड़ पर नजर बनाए हुए हैं।

See also  CG : एमआरएमए पहल 2.0 के अंतर्गत हितधारक परामर्श बैठक संपन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *