छत्तीसगढ़

CG : राज्यपाल रमेन डेका से सरस्वती शिक्षा संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों ने की मुलाकात

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाेच्च अंक लेकर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले सरस्वती शिक्षा संस्थान के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। डेका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। साथ ही पांच-पांच हजार रूपये की अनुदान राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की।  

इस अवसर पर डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि बच्चों के सामने बेहतर भविष्य है। वे अच्छे से अध्ययन करें और देश की सेवा करें। आज के दौर में बहुत प्रतिस्पर्धा है। इसलिए हर क्षेत्र में विकल्प रखना चाहिए। कैरियर के लिए बहुत संभावनाएं हैं। विद्यार्थी जो भी करें उसे उत्तम करने का प्रयास करें। डेका ने कहा कि पालक और बच्चों के बीच में अच्छा संबंध होने चाहिए। अपने माता-पिता एवं परिवारजनों के साथ आनंद पूर्वक  रहें।

कार्यक्रम में डेका ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं के प्रवीण प्रजापति चन्द्रपुर, कु. कोमल यादव चन्द्रपुर, शुभम देवांगन चन्द्रपुर, जयेन्द्र जायसवाल पाण्डातराई, गगन सिंह लोरमी, आदित्य प्रताप सिंह सेक्टर 04 भिलाई को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एवं संबंधित शालाओं के प्राचार्य उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

CG : खनिज़ के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों पर कार्यवाही जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू द्वारा दिये गये निर्देश पर…

3 minutes ago
CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

CG : सीएम साय की उपस्थिति में नपं बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि लेंगे शपथ …

रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ…

14 minutes ago
CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

CG : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल: कई अधिकारियों का ट्रांसफर …

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…

22 minutes ago
बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

बस्तर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, कई गांवों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

नारायणपुर. भरंडा के बाद अब ओरछा क्षेत्र के खड़कागांव में धर्मांतरण को लेकर सामाजिक विवाद…

22 minutes ago
उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उज्जैन में ₹1200 करोड़ का PepsiCo प्लांट, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; आलू किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उद्योगिक विकास में एक बड़ा नाम मंगलवार को जुड़ गया. मुख्यमंत्री…

28 minutes ago
MP Weather: मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी वर्षा की चेतावनी

MP Weather: मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में अति भारी वर्षा की चेतावनी

​भोपाल  ​मध्य प्रदेश में जून के महीने में मानसून की सुस्ती के कारण औसत से…

30 minutes ago