छत्तीसगढ़

CG : विश्व पर्यावरण दिवस पर नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर,

विश्व पर्यावरण दिवस पर नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 से अधिक स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस अभियान की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को विभागीय अधिकारियों ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के महत्व पर जानकारी दी। इसके पश्चात पार्किंग क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वहाँ उपस्थित पर्यटकों से संवाद कर प्लास्टिक द्वारा पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी साझा की। इस अभियान में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) के अधिकारी भी सम्मिलित रहे और कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

जंगल सफारी संचालक थेजस शेखर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत में प्रतिभागियों के लिए चिड़ियाघर क्षेत्र में नो प्लास्टिक वॉक आयोजित की गई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें वन्यजीवों, पक्षियों, तितलियों,पेड़-पौधों और जैव विविधता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों द्वारा जंगल सफारी के अधिकारियों के साथ मिलकर ‘राजकीय पेड़ साल‘ के पौधे लगाए। वृक्षारोपण के समय अधिकारियों ने पौधों की देखभाल और उनके पर्यावरणीय महत्व पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी स्वयंसेवकों को जंगल सफारी भ्रमण कराया गया। यहाँ उन्हें प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीवों को नज़दीक से देखने का अवसर मिला।

शेखर ने कहा कि हम जंगल सफारी और चिड़ियाघर को एक ‘प्राकृतिक शिक्षा केंद्र’ के रूप में विकसित करना चाहते हैं जहाँ विद्यार्थी और बच्चे प्रकृति को समझें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की भावना को और भी सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर पर्यटकों के लिए पर्यावरण संरक्षण पर आधारित ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को उपहार भेंट किया गया

kgnews

Recent Posts

CG : अगले 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश के आसार, IMD की रिपोर्ट ..

CG : अगले 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश के आसार, IMD की रिपोर्ट ..

रायपुर/दिल्ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए अब उत्तर और मध्य भारत के…

13 seconds ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया, कई घायल

राजनांदगांव : राजनांदगांव में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया, कई घायल

राजनांदगांव। जिले के मुड़िया मोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनबोर्ड में 18 एकड़ कृषि भूमि…

8 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के सपूत मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा को अति विशिष्ट सेवा मेडल …

CG : छत्तीसगढ़ के सपूत मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा को अति विशिष्ट सेवा मेडल …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सम्मान का क्षण तब आया जब प्रदेश के पाटन…

12 minutes ago
CG : जांच में लापरवाही बरतने वाले 3 DSP पर कार्रवाई नहीं, HC ने DGP से माँगा जवाब …

CG : जांच में लापरवाही बरतने वाले 3 DSP पर कार्रवाई नहीं, HC ने DGP से माँगा जवाब …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने 34 साल पुराने एक मामले में पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख…

18 minutes ago
CG : CM साय आज सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में …

CG : CM साय आज सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…

25 minutes ago