तहसील कार्यालय में पिता-पुत्र की पिटाई : जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, मामला पहुंचा थाने

सूरजपुर। तहसील कार्यालय में पिता-पुत्र की पिटाई का मामला सामने आया है। जमीन विवाद पर आधा दर्जन लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों ने थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही। पूरा मामला भटगांव तहसील कार्यालय का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भटगांव तहसील में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। चुनगड़ी निवासी रामशरण सारथी और अन्य लोगों ने भटगांव निवासी रवि गुप्ता और उसके बेटे की पिटाई की है। इस घटना में पिता-पुत्र को सामान्य चोट आई है. दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत हुई है। सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  राजनांदगांव : मेंटेनेंस के दावों के बीच ट्रिपिंग, बिजली गुल व लो वोल्टेज, शहर से लेकर गांवों तक संकट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *