क्लबों में महिलाओं को नहीं मिलेगी फ्री एंट्री और शराब : SSP ने क्लब/बार संचालकों को दिए सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब क्लबों में महिलाओं को फ्री एंट्री और शराब नहीं मिलेगी। फ्री एंट्री और शराब परोसने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। SSP ने बैठक लेकर क्लब/बार संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं।

SSP ने कहा कि, अब महिलाओं को वीकेंड पर फ्री एंट्री नहीं देना और फ्री में शराब भी नहीं देना है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाकर रखने की हिदायत दी है। बता दें कि, महादेव घाट में युवक-युवतियों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट का मामला सामने आने के बाद SSP ने एक्शन लिया।

यह है पूरा मामला

शुक्रवार को रायपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। वीडियो में लड़के और लड़कियों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई। यह घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट की है। बिलासपुर और कोरबा क्षेत्र की लड़कियां पार्टी करके वापस आ रही थीं। इसी दौरान महादेव घाट में मौजूद लड़कों ने उनपर अभद्र टिप्पणी की। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई। लड़कों ने लड़कियों पर हमला कर दिया, तभी अपना बचाव करते हुए लड़कियों ने भी लड़कों की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट में कुछ लड़कियां लहूलुहान हो गई। बताया जा रहा है कि, एक लड़की के हाथ की उंगली लड़के ने काट दी। वहीं बाकी लड़कियों की भी नाक और सिर में गंभीर चोट आई है। लड़कियों ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और वीडियो के आधार पर आरोपी लड़कों की तलाश में जुट गए।

See also  CG : किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *