महासमुंद। जिले से फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां के बागबाहरा थाने में गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि, कांग्रेसी नेता अंकित बागबाहरा के 32 बोर पिस्टल से गोली चली है। लाइसेंस मियाद ख़त्म होने पर पिस्टल जमा कराने के दौरान गोली चली है। फिलहाल पुलिस ने नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं बीते दिनों एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो सराफा व्यापारियों के साथ 4 बदमाशों ने कट्टे के दम पर करीब 10 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने दोनों सराफा व्यापारियों के कंधे में फायर कर उन्हें घायल कर दिए। वहीं वारदात करके बाइक से तेज गति से भागते हुए लुटेरों का बाइक एक स्थानीय बाइक सवार से भीड़ गई। जिससे लुटेरों का कट्टा और बाइक सड़क में गिर गया। जिन्हें वे आनन-फानन में छोड़कर भाग गए। वहीं स्थानीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात को अंजाम देकर 2 बाइक से भाग रहे चारों बदमाशो में से 2 बदमाशो का एक बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक स्थानीय बाइक सवार से टकरा गया। जिसमें स्थानीय बाइक सवार ग्राम हरचोका निवासी विजय बहादुर सिंह का दाहिना पैर टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल दोनों व्यापारी और एक स्थानीय बाइक सवार का जनकपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया गया। इसके बाद तीनों घायलों का शहडोल मेडिकल कालेज में इलाज जारी है। इस बाइक भिड़ंत के दरम्यिान बदमाशों का बाइक और कट्टा गिर गया, जिसे आनन -फानन में बदमाशों ने छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…