पीएम आवास में गड़बड़ी : सरपंच ने पात्र हितग्राहियों के पैसे अपने खाते में करा लिए ट्रांसफर

बतौली। छत्तीसगढ़ के बतौली में इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना में खेला जारी है। यहां के पात्र हितग्राहियों को केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना से वंचित कर दिया गया है। जनपद पंचायत बतौली के अधिकारी- कर्मचारियों ने अन्य के खाते में स्वीकृत राशि का ट्रांसफर कर दिया। मामले में ग्राम के सरपंच और उनके पिता पर भी भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद अब हितग्राही इस मामले को लेकर मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि, ग्राम पंचायत बिलासपुर के कर्मचारियों ने लापरवाही की है, जिसके कारण उन्हें आज तक आवास के लिए पंचायत सहित जनपद के चक्कर लगाना पड़ रहा है।

इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत बिलासपुर के सरपंच अरुण केरकेट्टा का भी नाम सामने आया है। गांव के सरपंच के अलावा सरपंच के पिता बुद्धसाय पर भी आवास घोटाला मामले में शामिल होने का आरोप है। हैरानी की बात है कि, सरपंच अरुण केरकेट्टा के खाते में केशवर राम हितग्राही का पैसा ट्रांसफर कराया। जिसके बाद सरपंच ने रविवार को अपने प्रधानमंत्री आवास को ढलाई करवाया है। जबकि सरपंच के पिता बुद्धसाय के खाते में बच्चन राम हितग्राही का राशि डाला गया है।

सरपंच अरुण केरकेट्टा और उनके पिता बुद्धसाय को केशवर राम और बच्चन राम के रिश्तेदार बता कर खाते में राशि ट्रान्सफर किया गया है। जबकि दोनों पात्र हितग्राही कंवर समाज से है और सरपंच उरांव समाज से है। इसी प्रकार सुरजमानिया चौधरी पति केशवर चौधरी के खाते में लोरी नगेशिया का राशि, माधुरी प्रजापति पति तुलेश्वर के खाते सदानंद पैंकरा का राशि,शिबू पिता अशोक चौधरी के खाते में साधारण प्रजापति का राशि,प्रदीप टोप्पो पिता कपूर के खाते में हदरसाय पैंकरा का राशि,जयंत पिता मोहरा के खाते में राम नंदन का राशि ट्रांसफर गया है।

See also  CG : कारगिल विजय दिवस पर रायपुर में निकली साइकिल रैली …

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास के कर्मचारी पूर्व रोजगार सहायक इरावती पैंकरा के दीदी मुक्ति पैंकरा पति कामेश्वर के खाते में विकाश पैंकरा का राशि ,पूर्व सरपंच खुलासों पैंकरा का बेटा कपिलेसवर पिता मुनेश्वर के खाते में बलिराम प्रजापति का राशि ,पूर्व सरपंच के रिश्तेदार हीरावती पति राजेंद्र के खाते में रामानंदन की राशि हस्तांतरण कर दी गई है जब राशि दूसरे के खाते में हस्तांतरण की बात बच्चन पैंकरा ने रोजगार सहायक को बताई तो बच्चन के पत्नी गुढ़ी बाई के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करा दिया गया। वहीं मामले को लेकर सरपंच अरुण केरकेट्टा ने कहा कि, मुझे नहीं पता था कि मेरे खाते में हितग्राही का पैसा आया है जरूरत पड़ेगा तो राशि को वापस कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *