रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी, टीआई घायल हैं। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोमवार की शाम सूबे के सीएम विष्णुदेव साय अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल- चाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए। इसके बाद CM विष्णुदेव साय शहीद आकाश राव के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों से मिलकर उन्होंने ने संवेदना व्यक्त की।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, TI और SDOP का बेहतर उपचार हो रहा है। दोनों अभी खतरे से बाहर हैं। हमनें उनके परिजनों से बातचीत की है। चिंता की कोई बात नहीं है और अभी दोनों खतरे से बाहर है।
वहीं CM विष्णुदेव साय ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि, यह अत्यंत ही दुखद है और मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है। जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा। राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।
















Leave a Reply