दुर्ग। उरला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां महज ढाई साल के बच्चे की ई-रिक्शा के नीचे दबकर मौत हो गई। मामले में बताया गया कि, ई-रिक्शा चालक नशे में धुत होना बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार है। जिसके बाद मोहन नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।
दरअसल, दुर्ग के उरला बांबे आवास में रहने वाले परिवार के ढाई साल का बच्चा खुशान दास मानिकपुरी घर के सामने अन्य छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान इसी क्षेत्र का रहने वाला आरोपी अजय विश्वकर्मा नशे में धुत ई-रिक्शा चलाते हुए खेल रहे बच्चे पर चढ़ा दिया। जिससे घटना में मासूम बुरी तरह दब गया। वहीं कुछ दूर पर बैठे बच्चे के चाचा ने आवाज सुनकर चक्के के नीचे दबे बच्चे को बाहर निकाला और मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इस हादसे में मासूम बच्चे के सिर,रीढ़ की हड्डी, हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी चालक उल्टा चाचा को धमकाने लगा। घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और मातम पसरा हुआ है। मोहन नगर थाना पुलिस ने घटना के बाद ई- रिक्शा जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी अजय विश्वकर्मा फरार है जिसकी तलाश जारी है।
उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…
’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…
पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान 30 जून तक…
नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए…