भोपाल.
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत इंदौर में अभी तक एक हजार से अधिक उद्योग व अन्य कंपनियों ने पंजीयन करवाया है। गुरुवार से इस योजना लाभ लेने के लिए युवा भी पंजीयन करवा सकेंगे।
गौरतलब है कि योजना के तहत इंदौर में 1500 औद्योगिक व अन्य इकाइयों के माध्यम से 10 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देने के लक्ष्य रखा गया है। पंजीयन के लिए बुधवार को सांवेर रोड सेक्टर सी, सेक्टर एफ, लक्ष्मीबाई नगर, पोलोग्राउंड व राऊ में कैम्प भी लगाए। इसके अलावा गुरुवार को कलेक्टर इलैया राजा ने अस्पतालों की बैठक लेकर उन्हें भी इस योजना में पंजीयन करवाने के निर्देश दिए।
उद्योगों व अन्य प्रतिष्ठानों में फोन करके पंजीयन करवाया जा रहा है। इंदौर में उद्योगों के अलावा अब तक 14 पर्यटन व हास्टिपटेलिटी इंडस्ट्री से जुड़े होटल व अन्य प्रतिष्ठानों ने पंजीयन करवाया है। 13 टेक्सटाइल उद्योग, सात रिपेयरिंग व मेंटेनेस यूनिट, 12 मैनेजमेंट कंपनी व 36 आइटी ने युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए पंजीयन करवाया है। गौरतलब है इस योजना में 18 से 29 वर्ष के युवा शामिल हो सकते हैं।
युवाओं को योग्यता के आधार पर 8 से 10 हजार रुपये स्टायपंड के रूप में दिए जाने की योजना है। प्रशिक्षण में शामिल होने वाले युवा संबंधित पोर्टल पर पंजीयन करवा सकेगे।
कालेजों में होगी बैठक, ड्राप आउट छात्रों का भी करवाएंगे पंजीयन
इंदौर के सभी सरकारी व निजी कालेज, पालीटेक्निक कालेजों में बैठके व शिविर आयोजित किए जाएंगे। आइटीआइ डिप्लोमा धारी व स्कूलों के ड्राप आउट छात्रों का भी पंजीयन करवाने का प्रयास किया जाएगा। रोजगार मेले में आने वाले युवाओं का भी इस योजना के तहत पंजीयन करवाकर प्रशिक्षण दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…