प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सर्वे में भाजपा को बढ़त, जाने CM की पहली पसंद कौन

 भोपाल.

मध्य प्रदेश में कुछ महीने बाद ही विधानसभा का चुनाव होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच यहां सीधा मुकाबला है। दोनों ही दलों ने चुनाव की तारीखें तय होने से पहले ही अपने कैंपेन को तेज कर दिया है। जनता से तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं तो बड़े-बड़े दावे भी खूब हो रहे हैं। किसका वादा और दावा कितना काम करेगा यह तो चुनाव नतीजे आने के बाद ही साफ होगा, फिलहाल एक ताजा सर्वे में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, कांग्रेस भी बहुत पीछे नहीं है।  सर्वे किया है, जिसमें कुछ 46 हजार लोगों ने हिस्सा लिया और बताया कि वह राज्य में किसकी सरकार बनते देखना चाहते हैं।

बीजेपी को बहुमत के आसार
ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में भाजपा की सरकार बन सकती है। भाजपा को 45 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, कांग्रेस को 39 फीसदी वोट मिलने का आकलन किया गया है। सीटों की बात करें तो ओपनियन पोल के आंकड़े कहते हैं कि भाजपा को 119 से 129 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 94 से 104 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। अन्य को 16 फीसदी वोट के साथ 4-9 सीट मिलने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद कौन?
सर्वे में शामिल लोगों से जब यह सवाल किया गया कि मुख्यमंत्री के लिए आपका पसंदीदा चेहरा कौन है तो सबसे अधिक लोगों ने मौजूदा सीएम और मामा कहे जाने वाले शिवराज सिंह चौहान का नाम लिया। शिवराज को 36 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। 23 फीसदी लोगों ने पूर्व सीएम कमलनाथ को पसंद बताया। दिग्विजय का नाम महज 6 फीसदी लोगों ने नाम लिया तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 10 फीसदी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को 9 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 3 फीसदी और अन्य को 13 फीसदी लोगों ने सीएम बनाने की बात कही।

क्या है सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा
सबसे बड़े चुनावी मुद्दे के सवाल पर सबसे अधिक 22 फीसदी लोगों ने 'रोजगार' का नाम लिया। 16 फीसदी ने विकास को सबसे बड़ा मुद्दा बताया तो 06 फीसदी ने कानून व्यवस्था और 11 फीसदी ने किसान को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। 10 फीसदी लोगों ने कहा कि भ्रष्टाचार को वह सबसे अधिक तवज्जो देते हैं तो 14 फीसदी ने महंगाई को सबसे प्रमुख मुद्दा बताया।   

मोदी कितने बड़े फैक्टर
विधानसभा चुनाव से पहले जनता से मोदी सरकार के कामकाज को लेकर भी सवाल किया गया। बतौर प्रधानमंत्री पीएम मोदी के कामकाज को लेकर पूछा गए सवाल के जवाब में 46 फीसदी ने बहुत अच्छा कहा। 44 फीसदी ने संतोषजनक बताया तो 09 फीसदी ने बेहद खराब बताया। वहीं, 01 फीसदी लोगों ने अपनी कोई राय नहीं दी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago