छत्तीसगढ़ में खुलेगा नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी, बोले- गृह मंत्री शाह करेंगे भूमिपूजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NSFU) खुल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नवा रायपुर में यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की जानकारी देते हुए बताया कि नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। लगभग साढ़े 3 सौ करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय बनेगा। भवन बनने के पहले यूनिवर्सिटी में इसी शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। जिसके लिए ट्रांजिट कैंपस का भी गृह मंत्री शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। हालांकि, बैठक के लिए स्थान अभी तय नहीं किया गया है। इसके साथ शाह शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों के अलावा बस्तर में जवानों से मुलाकात करेंगे।

See also  CG : कांकेर में मलेरिया का कहर, 2 की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *