एक्शन में खनिज विभाग : खपराडीह में 7 अवैध क्रेशर सील, युवक से मारपीट के बाद प्रशासन सख्त

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुए खनिज माफियाओं की दबंगई अब प्रशासन की रडार पर आ चुकी है। खपराडीह गांव में एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटे जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनियमित रूप से संचालित 7 क्रेशर यूनिट्स को सील कर दिया है।जिले में खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की यह अब तक की सबसे बड़ी और कड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। सभी क्रेशरों पर विभाग ने सील लगाई है। साथ ही मशीनों को पूरी तरह बंद कर दिया है।

मामले में कसडोल विधायक संदीप साहू ने मीडिया के माध्यम से अवैध क्रेशर संचालन की जांच की मांग उठाई थी। पुलिस पर उठे सवालघटना के बाद जहां खनिज विभाग एक्शन में नजर आया, वहीं बलौदा बाजार पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने इस गंभीर हमले को प्रेम प्रसंग का मामला बताकर हल्का साबित करने की कोशिश की और प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जो प्रशासनिक पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

राजनीतिक सरगर्मी तेजइधर, भाजपा आईटी सेल ने इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ एक पोस्टर जारी किया है। इसमें पीड़ित युवक को न्याय दिलाने की मांग के साथ इस कार्रवाई को शोषितों के पक्ष में शासन का प्रहार बताया गया है।

See also  CG : सूरजपुर में WCCB की बड़ी कार्रवाई, बाघ की खाल बरामद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *