समितियों में नहीं मिल रही खाद : किसानों ने किया चक्काजाम, प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

कवर्धा। किसान खरीफ सीजन की खेती में जुट गए हैं, लेकिन कबीरधाम जिले की सरकारी समितियों में खाद नहीं मिलने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों में डीएपी-यूरिया खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया है। यह पूरा मामला पंडरिया का है।

किसानों ने सहकारी समितियों में खाद का स्टाक होने के बावजूद डीएपी-यूरिया खाद नहीं देने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि दुकानों में मनमाने रेट पर डीएपी-यूरिया खाद बेची जा रही है। इस पर प्रशासन को लगाम लगानी चाहिए। खाद नहीं देने से गुस्साए किसानों ने कृषि विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पंडरिया-कवर्धा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया है। बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के किसान खाद की किल्लत को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे। किसानों के प्रदर्शन से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं।

See also  CG : भ्रष्टाचार में फंसे 47 शिक्षक, पुलिस कर रही पूछताछ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *