बुरे फंसे भाजपा और कांग्रेस नेता : करोड़ों की ज़मीन में ठगी को लेकर कोर्ट ने दिया FIR का आदेश, फंसे बड़े नाम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक बहुचर्चित ज़मीन घोटाले में जिला सत्र न्यायालय ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने भाजपा के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल सहित सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

इन पर आरोप है कि, एक ग्रामीण महिला की करोड़ों रुपये की ज़मीन का एग्रीमेंट करने के बाद पूरा भुगतान नहीं किया गया। जिससे यह पूरा मामला धोखाधड़ी का बन गया। इन दोनों नेताओं के साथ एक अधिवक्ता के खिलाफ भी अपराध दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है। अदालत ने कोतवाली पुलिस को दो सप्ताह के भीतर जांच कर मामला दर्ज करने को कहा है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि, ज़मीन का सौदा तय होने के बावजूद उसे पूरी राशि नहीं दी गई और करोड़ों की संपत्ति को हड़पने की साज़िश रची गई। इस मामले में राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इसमें दोनों प्रमुख दलों के बड़े स्थानीय नेता शामिल हैं। अदालत का यह आदेश आम लोगों के लिए एक सशक्त संदेश माना जा रहा है कि, कानून सबके लिए समान है, चाहे वह किसी भी पद या पार्टी से जुड़ा हो।

See also  राजनांदगांव : राजनीतिक दबाव में नहीं निष्पक्ष जांच करे पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *