CG : प्रेमिका हाथ से निकल रही थी, पुराने प्रेमी ने उनके नए आशिक का किया खून

कोंडागांव। कोंडागांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़की के चक्कर में हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक की तालाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसारए यह पूरा मामला कोण्डागांव के नगर पालिका चौक का है। यहां एक युवती के दो आशिकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान युवती के पुराने आशिक ने युवती के नए आशिक पर चाक़ू से वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा थाए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम हत्या कर फरार हुए आरोपी की तालश में जुट गई है।

See also  डिप्टी CM विजय शर्मा का पुलिस को सख्त निर्देश, बोले- ‘नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना जरूरी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *