रायपुर। कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीपए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज लगातार दूसरे दिन नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा नगर निवेशक आभाष मिश्रा के मार्गदर्शन में राजधानी शहर रायपुर के मालवीय मार्ग में जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली चौक तक मुख्य मार्ग में सड़क पर अवैध कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे शेष बचे 24 दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की गयीण् इस दौरान कुल मिलाकर शेष बचे 24 दुकानदारों पर 46 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही अभियान के अंतर्गत दुकानदारों पर की गयीण् टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा
रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत तेलघानीनाका चौक के समीप संचालित अवैध अहाता केन्द्र को अभियान चलाकर आबकारी विभागए तहसीलदार कार्यालयए नगर पालिक निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ताए नगर पालिक निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा यातायात विभाग और पुलिस थाना बल की स्थल पर उपस्थिति में नगर निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्राए नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आरण् केण् डोंगरेए कार्यपालन अभियंता पीण् डीण् धृतलहरेए उप अभियंता नगर निवेश सुश्री अंजलि बारलेए अमित सरकार एवं नगर निगम के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अभियानपूर्वक तोड़कर हटाने की कार्यवाही