कमला कालेज की छात्राओं ने किया त्रिवेणी संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण

राजनांदगांव। प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के कुशल निर्देशन में महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा स्नातक की समस्त छात्राओं को विभागाध्यक्ष डॉ. बृजबाला उइके एवं जनभागीदारी सहायक प्राध्यापिका श्रीमती कामिनी देवांगन के नेतृत्व में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के त्रिवेणी परिसर एवं त्रिवेणी संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसके अंतर्गत अंतराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त साहित्यकार गजानंद माधव मुक्तिबोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी एवं बल्देवप्रसाद मिश्र के जीवनवत्त के बारे में एवं त्रिवेणी संग्रहालय में स्थित तीनों महान विभूतियों के स्मृति चिन्ह, विभिन्न वस्तुए जैसे-खड़ाऊ, कमीज, पेन, चश्मा, पगडी व बख्शी जी का वंशवृक्ष एवं उनके हस्तलिखित किताबों के बारे में साहित्य की समस्त छात्राओं को जानकारी दी गई व पूर्व में उनके निवासरत् आवास भी छात्राओं को दिखाया गया। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में हिन्दी साहित्य का त्रिवेणी संगम विमान है, जिससे हिन्दी जगत में गजानंद माधव मक्तिबोध, पदमलाल पुन्नालाल बख्शी एवं बल्देवप्रसाद मिश्र के नाम से भली भांति परिचित है। इस संगम में आधुनिक हिन्दी कविता और गद्य साहित्य के वैभव की रेखांकित विशेषताओं को लेखनीबद्ध कर ऐसी निधि सौपी है, जिसकी मिशाल नहीं है।

See also  CG : चाचा ने मासूम को आग में झोंका, इलाज के दौरान टूटी सांसें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *