माओवादियों की बस्तर आईजी की दो टूक : बोले- हमारे टारगेट पर कई बड़े नक्सली, बारिश में भी होगा नक्सलियों का खात्मा

जगदलपुर। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन रखी है। जिसको लेकर सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। बीते एक वर्ष में अब तक बसवराज समेत कई बड़े नक्सलियों को मार गिराया गया है। शनिवार को बस्तर आईजी सुंदरराजन पी. ने बताया कि, बारिश के समय में सुरक्षाबल कैम्पों में वापस आ जाते थे और नक्सल ऑपरेशन रुक जाता था। लेकिन इस बार बरसात के मौसम में भी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि, मानसून के दौरान हमारा एंटी नक्सल अभियान जारी रहेगा। बारिश के मौसम में भी हमारे सुरक्षाबल माओवादियों की बटालियन को टारगेट करेंगे। हमारे ऑपरेशन से माओवादियों की बटालियन का संख्या बल कम हुआ है। पूरे देश मे माओवादियों की एक ही बटालियन है। इस बटालियन के मुखिया हिड़मा के बाद कमान सम्हाले बरसा देवा भी पुलिस रडार में है। मानसून के दौरान विशेष अभियान में माओवादियों की यह बटालियन खत्म होगी और माओवादी लड़ाके अब मानसून में चैन से नहीं रह पाएंगे।

बारिश में जवानों के गस्त का वीडियो आया सामने

बस्तर आईजी के बयान के बाद सुरक्षाबलों का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सुरक्षाबलों का एक दल भारी बारिश में गस्त करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब बारिश के मौसम में भी नक्सल ऑपरेशन जारी रहेगा।

See also  CG : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *