मलेशिया की अबेकस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पिनेकल इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

13 प्रतिभागियों में सभी का शानदार प्रदर्शन, भारत का नाम किया रोशन

मलेशिया में 28 जून 2025 को आयोजित अबेकस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पिनेकल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रदर्शन कर शहर, राज्य और देश का नाम रोशन किया। इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 12 देशों के कुल 4500 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें पिनेकल इंस्टिट्यूट के 13 बच्चों ने हिस्सा लेकर शानदार उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को केवल 5 मिनट में 120 जटिल गणनात्मक प्रश्न हल करने की चुनौती दी गई थी, जिसमें बच्चों की मानसिक गति, एकाग्रता और गणना कौशल की सख्त परीक्षा हुई। पिनेकल के सभी 13 प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, दक्षता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने स्तर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में दर्श अग्रवाल, साहिल जैन, आरव कांकरिया, अर्नव रामटेके, श्लोक संदीप महादाने, धेया राठौर, प्रिशा राठौर, इलाहीनूर कौर, दीपल चौरसिया, याना जैन, शाब्दिता शर्मा, मानस बंजारे और अचिन्त्य श्रीवास्तव शामिल रहे।

संस्थान के निदेशक श्री अभिषेक शर्मा एवं श्रीमती तनु शर्मा ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल पिनेकल इंस्टिट्यूट की गुणवत्ता आधारित शिक्षा का परिणाम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

उन्होंने बताया कि संस्थान का हमेशा से लक्ष्य रहा है कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनकी छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर वैश्विक मंच तक पहुँचाया जाए।

पिनेकल इंस्टिट्यूट परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *