SP ऑफिस के सामने लटकता मिला शव : फंदे से लटकी मिली सरपंच पति की लाश, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के एसपी कार्यालय के सामने सरपंच के पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक की पहचान कावापाल पंचायत की सरपंच के पति कमलोचन बघेल के रूप में हुई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी कार्यलय के सामने चाय की दुकान पर आज सुबह सरपंच पति कमलोचन बघेल की लाश मिलने से हड़ंकप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस सरपंच पति के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

See also  CG : झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *