जीएसटी में भ्रष्टाचार पर भड़के वित्तमंत्री : ओपी बोले- कोई अधिकारी पैसे मांगे तो बताएं, रंगे हाथों एसीबी से करवाऊंगा गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी में भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि जीएसटी से जुड़ा कोई भी मामला हो। अधिकारी अपने लिए पैसा मांग रहा हो, तो आप मुझे किसी भी माध्यम से जानकारी देंगे, तो एसीबी से उसे मैं रंगेहाथ गिरफ्तार कराऊंगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रियदर्शनी नगर स्थित कंधकोट भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के 123वें प्रसारण को सुनने पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे। वित्त मंत्री ने कहा कि अगर जीएसटी की 10, 20, 30 परसेंट भी GST की गलती हो तो विभाग आंख बंद करने को तैयार है, लेकिन अगर 10 से 20 लाख की चोरी हो तो उसकी गलती माफ नहीं होगी। कोई फर्जी बिल लगाकर अपना फायदा देखेगा तो उसे माफ नहीं किया जाएगा।

आपको बता दें कि प्रदेश में कारोबार में बढ़ोतरी के साथ ही जीएसटी अधिकारियों की मनमानी की शिकायत भी आम होने लगी है। ऐसी ही एक शिकायत पर सीबीआई ने साल के पहले महीने 31 जनवरी को सेंट्रल जीएसटी के दो अधिकारियों- अधीक्षक भरत सिंह और विनय राय को कारोबारी से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

See also  बिलासपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई, 2 गिरफ्तार और 2 फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *