कम, कम, कम… केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र

कम, कम, कम… केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वस्थ भारत को ही समृद्ध और विकसित भारत की नींव बताया 

स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए हमें तेल, चीनी और नमक थोड़ा कम करना होगा: मंत्री अनुप्रिया पटेल 

भोपाल
एक निजी संवाद कार्यक्रम के लिए राजधानी भोपाल पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने स्वस्थ भारत को ही समृद्ध और विकसित भारत की नींव बताते हुए कहा कि स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए हमें तेल, चीनी और नमक थोड़ा कम करना होगा, साथ ही तेजी से बढ़ते मोटापे की समस्या को भी ध्यान में रखना होगा। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए अनुमान जताया कि 2050 तक देश के 44 करोड़ लोग मोटापे का शिकार हो सकते हैं। वहीं वर्तमान में देश की 24 फीसदी महिलाएं व 23 फीसदी पुरुष मोटापे से ग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि मोटापे के खिलाफ लड़ाई को हम सब को मिलकर लड़ना है। 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने मध्य प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि, मोटापे के खिलाफ इस लड़ाई में आप सभी हमारा साथ दें और अपने आहार को संतुलित रखें, तेल कम, चीनी कम, नमक कम के मंत्र के साथ स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। इस कार्यक्रम में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान मध्य प्रदेश प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव 'युवा मंच' डॉ अखिलेश पटेल, राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम, वरिष्ठ पदाधिकारी अर्जुन सिंह पटेल, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यालय सचिव रोहित चंदेल व अन्य उपस्थित रहे।   

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प करोड़ों देशवासियों ने साथ मिलकर लिया है। 2047 में हम विकसित भारत की बात करते हैं तो यह लाजमी हो जाता है कि जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब देश की सेहत कैसी होनी चाहिए, मध्य प्रदेश की सेहत कैसी होनी चाहिए। आज देश के ऐसे बहुत सारे ग्रामीण इलाके और पिछड़े इलाके हैं, उनमें खासतौर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता की चुनौती है। 2047 में हमें ऐसा भारत नहीं चाहिए, अगर 2047 में ऐसा भारत नहीं चाहिए तो काम तो अभी से करना पड़ेगा। इस दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

57 minutes ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

1 hour ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

2 hours ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

2 hours ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago
MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

3 hours ago