राजनांदगांव : पंचायत आम चुनाव: दूसरे चरण का मतदान : छुरिया विकासखंड के जनपद क्षेत्र क्रमांक 9 में जनपद सदस्य निर्वाचन के लिए मतदान स्थगित

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयप्रकाश मौर्य ने  छुरिया विकासखंड के जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 में जनपद सदस्य निर्वाचन का मतदान स्थगित कर दिया है। इस क्षेत्र के जनपद सदस्य के चुनाव के लिए पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण में आज मतदान होना था। कलेक्टर श्री मौर्य ने रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत निर्वाचन खण्ड छुरिया के पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की है। पत्र के अनुसार जनपद क्षेत्र क्रमांक 9 से जनपद सदस्य निर्वाचन के लिए कुल 5 उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार श्री टुमेश कुमार साहू का नाम मतपत्र में मुद्रण त्रुटिवश हुमेश कुमार साहू अंकित होने के कारण प्रतीक चिन्ह आबंटन क्रम में परिवर्तन हो गया है। जिसके कारण जनपद सदस्य निर्वाचन का मतदान स्थगित कर दिया गया है। शेष पंच, सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए मतदान हुआ। कलेक्टर श्री मौर्य द्वारा इस संबंध में सचिव छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजकर त्रुटि सुधार पश्चात संशोधित प्रारूप 8 (ग) के अनुसार मतपत्र मुद्रण कराकर तीसरे चरण में 3 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 में जनपद सदस्य निर्वाचन के लिए मतदान कराने की अनुमति मांगी गई है।

See also  राजनांदगांव : त्रिवेणी परिसर रोड किनारे कचरा डंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *