उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बांग्लादेशी घुसपैठ और कोलकाता की स्थिति पर जताई चिंता

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बांग्लादेशी घुसपैठ और पश्चिम बंगाल की स्थिति पर गहरी चिंता जताई।

विजय शर्मा ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरोह की तरह काम कर रहे हैं और उनके दस्तावेज भी वहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कोलकाता की बदलती स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पहले वैभवशाली रहा कोलकाता अब पूरी तरह बदल गया है। वहां राजनीतिक हत्याएं सबसे ज्यादा हो रही हैं, जो एक गंभीर मुद्दा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में हुए बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, प्रक्रियाओं और विकास में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सनातन मूल्यों और जनता के भरोसे पर काम करती है और जनादेश मिलने तक यह जारी रहेगा। उन्होंने पिछली सरकारों पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार कठोर कानून लाएगी, खासकर घुसपैठ जैसे मुद्दों पर।

उपमुख्यमंत्री ने इंदिरा आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना की तुलना करते हुए कहा कि इंदिरा आवास योजना में एक गांव में एक-दो घर बनते थे, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ वर्षों में एक गांव में 100-150 घर बन रहे हैं। यह एक बड़ा बदलाव है।

उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास में भी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया और कहा कि आंकड़े खुद इसकी गवाही देते हैं। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे देश में हुए विकास को स्वीकार करें और तथ्यों के आधार पर बात करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार जनता के लिए काम करती रहेगी तथा विकास की गति और तेज करेगी।

विजय शर्मा ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी व्यक्ति विकास से वंचित न रहे। विकास से वंचित लोगों तक विकास पहुंचाने में सरकार जुटी हुई है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी व्यक्ति के हितों के साथ कोई समझौता न हो।

Admin

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

11 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

11 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

11 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

11 hours ago