एक कॉल पर डॉक्टर पहुंचेंगे मरीजों के घर, मुख्यमंत्री के एक और अभिनव पहल : निखिल द्विवेदी

राजनांदगांव। सदस्य छतीसगढ़ पर्यटन मंडल, युवा नेता निखिल द्विवेदी  ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘डाक्टर तुमचो दुआर पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करने पर इस प्रोजेक्ट को लोकहितकारी योजना बताते हुए इसे एक और छत्तीसगढ़ सरकार की अभिनव एवं नवीन पहल बताया है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से खास कर उन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का इसका लाभ मिलेगा जहां पहुंच मार्ग नहीं है। श्री द्विवेदी ने कहा कि बीमार पीड़ित के परिजन कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। और कॉल प्राप्त करते ही डॉक्टर, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों के बने दल को सूचित किया जाएगा। डॉक्टर द्वारा बीमार व्यक्ति एवं उनके परिजनों से चर्चा कर टेली कॉन्फ्रेसिंग से परामर्श दिया जाएगा एवं गंभीर रोगी जिन्हे तुरंत इलाज की आवश्यकता होगी उनके लिए वाहन के साथ डॉक्टर एवं उनका दल घर पहुंच कर रोगी का इलाज करेंगे। आवश्यक होने पर उन्हे अस्पताल ले जा कर उपचार भी करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हाट बाजार क्लिनिक योजना पहले ही सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है, ऐसे में डॉक्टर तुमचो दुआर द्वारा पहुंच विहीन ग्रामों में भी सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा टेली मेडिसिन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  CG : कलेक्टर ने परखी डिजिटल गिरदावरी और आयुष्मान शिविरों की जमीनी हकीकत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *