सोनू के जाल में फंसी ‘सोना’: कॉल कर बनाया प्रेमिका का अश्लील वीडियो, फिर की ऐसी डिमांड जिसे वो न कर पाई पूरा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में प्यार, अश्लीलता और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर व्हाट्सएप पर कॉल कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी प्रेमी ने लड़की से पैसों की डिमांड शुरू कर दी। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद लड़की ने अपने परिजनों को जानकारी दी और थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

लड़की पर अश्लील वीडियो कॉल करने का बनाता था दबाव
जानकारी के मुताबिक, करीब चार साल पहले सोनू उर्फ वीरेंद्र लहरे की पहचान लड़की से हुई थी। किसी अन्य के माध्यम से उसे लड़की का मोबाइल नंबर मिल गया। इसके बाद उसने लड़की को कॉल किया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोपी सोनू ने लड़की को प्रपोज किया कि वह उससे प्यार करता है। लड़की भी उसकी बातों में आ गई। आरोप है कि सोनू ने लड़की पर अश्लील वीडियो कॉल करने का दबाव डालना शुरू किया। लड़की ने मना किया तो घर में दोनों के संबंधों को बताने की धमकी देने लगा। 

रुपये नहीं देने पर पिता और भाई को भेजा वीडियो
आरोपी सोनू की बातों में आकर एक दिन लड़की ने कॉल किया तो उसने अश्लील वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया। इसके करीब एक माह बाद सोनू ने छह जून को लड़की के व्हाट्सएप पर उसका अश्लील वीडियो भेज दिया। साथ ही रुपयों की डिमांड करने लगा। आरोपी सोनू ने लड़की से कहा कि, वह अभी हैदराबाद में है। पैसा नहीं दोगी तो अश्लील वीडियो को उसके रिश्तेदारों में वायरल कर देगा। जब लड़की ने इसके बाद भी पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने अश्लील वीडियो उसके भाई और पिता को भेज दिया। 

See also  CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण …

पुलिस ने आरोपी को उसके मामा के घर से पकड़ा
पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी सोनू की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। इस बीच आरोपी सोनू उर्फ वीरेंद्र लहरे के उसके मामा के घर बेहरा पाली चौक पंतोरा में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी के वीडियो वायरल करने और धमकी देकर पैसे मांगने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके मोबाइल से वीडियो बरामद कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *