स्वर्ण पदक विजेता एकता बंजारे का शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस ने किया सम्मान

राजनांदगांव। शहर कांग्रेस कमेटी के दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों दिल्ली एनसीटी में 6 जून से 12 जून तक आयोजित वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव की एकता बंजारे ने पूरे छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव का गौरव बढ़ाते हुए अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करके अंडर 19 वर्ग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की विशेष उपस्थिति में उनके अच्छे खेल को  प्रोत्साहित करते हुए शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक द्वारा उन्हें पुष्प-गुच्छ एवं प्रोत्साहन राशि भेंट कर उनका सम्मान किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से रोशनी सिन्हा शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक के उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, लक्खू भाई, डॉक्टर राकेश कुमार, विष्णु सिन्हा, बसंत चितलांग्या, प्रतिमा बंजारे, अरशद खान, जितेश सिमनकर, दीना सोनकर, खिलेश बंजारे, शैलेन्द्र जोशी, रमेश मंडावी, ईश्वर पंचभावे, अजय अग्रवाल, जसबीर सिंह भाटिया, आशीष सोनकर, मजहर खान, आफताब अहमद, तामेश्वर बंजारे, अशोक सेन, सुरेश यादव, दुर्गा देवांगन, मजहर खान, कुशल रजक, अनिल सिन्हा, सरिता साहू, निकिता बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उनका सम्मान और उत्साह वर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

See also  CG : कलेक्टर कुंदन कुमार ने सुनीं आम जनता की समस्याएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *