CG : एक डॉक्टर 16 मरीजों का कर रहे ईलाज, डायरिया का कहर

रतनपुर। बारिश के साथ ही रतनपुर क्षेत्र में डायरिया का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर दिन दर्जन भर मरीज़ आ रहे हैं गंभीर मरीज़ों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिसकी वजह से अस्पताल में बेड की कमी हो गई है।

गिरजावन और नवागाँव इलाकों से सबसे अधिक मरीज़ सामने आ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार डायरिया के मरीज़ों की संख्या में अचानक वृद्धि होने से स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव बढ़ गया है। फिलहाल अस्पताल में केवल एक डॉक्टर और सीमित स्टाफ ही उपलब्ध है, जो मरीज़ों की बढ़ती संख्या के मुकाबले नाकाफ़ी साबित हो रहा है। अस्पताल के सभी 16 बेड फुल हैं और स्टाफ लगातार मरीज़ों की देखभाल में जुटा है।

डॉक्टरों के अनुसार ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। लोग साफ़-सफ़ाई पर ध्यान दें और केवल उबला हुआ या फ़िल्टर किया हुआ पानी ही पिएँ। उन्होंने बताया कि दूषित पानी पीने से डायरिया के मामले बढ़े हैं। वहीं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों से भी सतर्कता बरतने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पौधे लगाकर सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली…

राजनांदगांव : पौधे लगाकर सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली…

डोंगरगढ़| राजपूत महिला समूह के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

20 minutes ago
CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

बालोद। जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा…

27 minutes ago
राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

डोंगरगढ़ , मोहारा सेवा सहकारी समिति में दो माह पहले सामने आए करोड़ों रुपए के…

30 minutes ago
CG : 617 मलेरिया मरीज मिले, बस्तर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

CG : 617 मलेरिया मरीज मिले, बस्तर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

जगदलपुर. बारिश शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़…

32 minutes ago
राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

डोंगरगांव , शासकीय प्राथमिक शाला अडाम की नवाचारी शिक्षिका ने विद्यालय में बच्चों के बीच…

41 minutes ago
राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव | नगर निगम कार्यालय के सामने मुख्य नाली की लंबे समय से नियमित सफाई…

58 minutes ago