CG : बारिश के चलते धंसा नाले में बना स्टॉप डैम, मौके पर मौजूद बुजुर्ग मुरूम में दबा, 24 घंटों से रेस्क्यू जारी…

महासमुंद। सिंघोडा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में बारिश के चलते एक बुजुर्ग मरूम में दब गया. वह नाले पर बने स्टॉप डैम पर खड़ा था. लेकिन पानी के तेज बहाव और भीतरी रिसाव के चलते स्टॉप डैप का मुरूम अचानक अंदर धंस गया. मौके पर खड़ा बुजुर्ग शोभा राम मुरुम के साथ ही जमीन के अंदर धंस गया. आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने जैसे ही यह देखा उन्होंने अधेड़ को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं दिखा. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधेड़ को ढूंढने की कोशिश की और ओडिशा से  NDRF की टीम बुलाई गई. घटना के 24 घंटे बाद भी अब तक अधेड़ को नहीं ढूंढा जा सका है. गोताखोर नाले के अंदर जाकर भी अधेड़ को खोजने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

इस मामले में सराइपाली SDM नम्रता चौबे ने कहा कि पानी का बहाव तेज है. घटना स्थल के आसपास पानी रोकने का प्रयास जारी है. 24 घन्टे से लगातार हम प्रयास कर रहे हैं. बाहर से NDRF की टीम बुलाई गई है. अधेड़ की 15 से 20 फिट निचे दबे होने की आशंका है. पोकलेन मशीन की सहायता से मिट्टी हटाया जा रहा है. ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं.

वहीं घटना के बाद से गांव में दहशत और बेचैनी का माहौल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बचाव कार्य में अवरोध न डालें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

7 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

7 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

8 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

8 hours ago