CG : सड़क पर निर्माण सामाग्री रखने वालों को भरना होगा तगड़ा जुर्माना,

रायपुर। अगर आप सड़क पर निर्माण सामग्री या कोई भी सामान रखकर रास्ता घेरते हैं, तो सावधान हो जाइए. अब रायपुर नगर पालिका निगम ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान कर दिया है. नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर मटेरियल या अन्य सामग्री रखने वालों की वीडियोग्राफी की जाएगी और उनके खिलाफ ई-चालान के माध्यम से जुर्माना लगाया जाएगा. यह कार्रवाई ठीक उसी तरह होगी, जैसे यातायात पुलिस ई-चालान करती है.

सड़क पर मटेरियल रखने पर 2 हजार का जुर्माना

आयुक्त ने बताया कि सड़क पर सामान रखने पर ₹2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके लिए निगम की टीम नियमित निरीक्षण करेगी. साथ ही निर्माण कार्यों सहित अन्य गतिविधियों में भी ई-चालान और ई-नोटिस जारी किए जाएंगे. इससे नगर निगम के कामकाज को ज्यादा पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने का दावा किया गया है.

सफाई व्यवस्था पर भी विशेष जोर

आयुक्त विश्वदीप ने मुख्य मार्गों, सार्वजनिक शौचालयों और बाजारों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दुकानों के बाहर सड़क पर सामान फैलाने वालों पर भी वीडियोग्राफी कर कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यातायात को सुगम बनाने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा. नागरिकों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई अवरोधक सामग्री न रखें.

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

9 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

10 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

10 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

10 hours ago