CG : एनीकट बहा बाढ़ में, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हो रही भारी बारिश…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पिछले कई दिनों से जारी मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश की वजह से वन विभाग द्वारा बनाए गए कई एनीकट टूटकर बह गए हैं जिससे स्थानीय जलस्रोतों और सिंचाई व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं निर्माणाधीन बिलासपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। वर्षा से हाईवे का एक हिस्सा धंस गया है जबकि कई स्थानों पर सड़क और पुलिया भी टूट चुकी हैं।सालों से बन रहे इस हाईवे का काम अभी पचास प्रतिशत भी नहीं हुआ है कि कई जगहों से सड़क और पुलिया टूट चुकी हैं।

हाईवे में कारिआम-जोगीसार के बीच बन रहे निर्माणाधीन पुलिया के कारण बनाया गया बाईपास सड़क बरसाती पानी के तेज बहाव को नहीं झेल सका और दो हिस्सों में टूटकर बंट गया जिसके चलते पेंड्रारोड से बिलासपुर को जोड़ने वाला यह मार्ग अवरुद्ध हो गया। अब वाहनों को डायवर्ट कर पेंड्रा और खोडरी के रास्ते बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल और जबलपुर की ओर जाना पड़ रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भूमि लेन-देन पर रोक

CG : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भूमि लेन-देन पर रोक

रायपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के उन्नयन एवं फोरलेन निर्माण कार्य को सुचारू और समयबद्ध रूप…

4 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

सुशासन तिहार में किए गए वादे हो रहे पूरे, पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम…

6 minutes ago
महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि

महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि

महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि सामाजिक सुरक्षा एवं…

29 minutes ago
CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों…

1 hour ago
CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…

1 hour ago
जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल – वन मंत्री केदार कश्यप

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल – वन मंत्री केदार कश्यप

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल - वन मंत्री…

1 hour ago