छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : कौशल प्रशिक्षण से जिले के 28 युवाओं को रोजगार में मिली सफलता

उत्तर बस्तर कांकेर 16 जून 2023 रिटेल सेल्स एसोसिएट कोर्स में रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण उपरांत जिले के 28 सफल युवाओं को याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद में पैकेजिंग एण्ड ऑपरेटर स्टाफ के पद पर रोजगार प्रदान किया गया, जहाँ उन्हें प्रारंभिक वेतन 15098 रूपये प्रतिमाह प्राप्त होगा। जिला पंचायत कांकेर के सभा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला एवं अपर कलेक्टर एस.एन.अहिरवार के द्वारा उन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए गजबल्ला ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कि‘‘ सफलता की यह पहली सीढ़ी है, नौकरी के दौरान यदि कोई समस्या आए तो उसका डट कर सामना करें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने सभी युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में एवं अन्य राज्यो में रोजगार की संभावनाओ को देखते हुए जिला प्रशासन कांकेर द्वारा युवाओं को विभिन्न रोजागरोन्मुखी प्रशिक्षण देने के लिए काउंसलिंग का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं तक पहुंचने का प्रयास किया गया। काउंसलिंग के माध्यम से उन्हे लाईवलीहुड कॉलेज कांकेर में प्रशिक्षण एवं उससे होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार की नई राह दिखाई गई एवं उनके बेरोजगारी की समस्या का हल करने का प्रयास किया किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेष क्लॉस आयोजित कर युवाओं को व्यक्तित्व विकास के प्रशिक्षण भी दिये गये है जिसमें स्पोकन इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्कील एवं आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गये है। जिला पंचायत में आयोजित  कार्यक्रम में लाईवलीहुड कॉलेज गोविंदपुर कांकेर के प्राचार्य सुनील नेताम, कार्यालय सहायक चन्द्रकान्त सिंह एवं लाईवलीहुड कॉलेज के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण शुरू : 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण शुरू : 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के…

53 seconds ago
CG : बस्तर संभाग में शुद्ध पेयजल के लिए सघन क्लोरीनेशन अभियान, 28 हजार से अधिक हैंडपंप होंगे जीवाणुमुक्त

CG : बस्तर संभाग में शुद्ध पेयजल के लिए सघन क्लोरीनेशन अभियान, 28 हजार से अधिक हैंडपंप होंगे जीवाणुमुक्त

विशेष संधारण अभियान से लगभग तीन हजार हैंडपंपों की हुई मरम्मत  रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में…

5 minutes ago
CG : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कैडेट्स, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प रायपुर, 12वें…

9 minutes ago
CG : योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग: ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

CG : योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग: ग्राम सखौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रंगोली, प्रश्नमंच एवं योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दिया गया स्वस्थ जीवन…

12 minutes ago
CG : जिला न्यायालय परिसर जशपुर में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : जिला न्यायालय परिसर जशपुर में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से दिया गया स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग…

15 minutes ago
CG : 24 जून की ग्राम सभा बनेगी लाखों ग्रामीणों के पक्के आवास के सपनों की आधारशिला

CG : 24 जून की ग्राम सभा बनेगी लाखों ग्रामीणों के पक्के आवास के सपनों की आधारशिला

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस 2.0 सर्वे की अंतिम प्राथमिकता सूची पर होगा…

18 minutes ago