धमतरी, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के तहत आटा, दाल मिल, राइस मिल, पोहा मिल, सूजी रवा, नमकीन मिठाई निर्माण, चिप्स, आचार, ब्रेड, चनाचूर, बड़ी, पापड़, मैगी, आइस कैण्डी, मशरूम उद्योग, मसाला उद्योग व दुग्ध आधारित उत्पाद तथा अन्य खाद्य पदार्थ इकाईयों की स्थापना की जा सकती है।
महाप्रबंधक ने बताया कि इन इकाईयों की स्थापना के लिए पात्रतानुसार 35 प्रतिशत एवं एक लाख रूपये तक का अनुदान उपलब्ध है। इसमें व्यक्तिगत उद्यमी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कलेक्टोरेट परिसर, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 66 में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…