मुंगेली, गौवंश की तस्करी के मामले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को राजसात किया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2014 की धारा-7 के अंतर्गत की गई है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार दिनांक 01 सितंबर 2024 को थाना कोतवाली अंतर्गत वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 7825 में 09 गाय एवं 04 बछड़ों को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मवेशियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था,
जिसकी पुष्टि आरोपी देवराज भोई द्वारा की गई। प्रकरण की विस्तृत विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि पशुओं को रस्सियों से बांधकर अमानवीय तरीके से ट्रक में भर दिया गया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी जान को खतरा उत्पन्न हुआ। इस घटना में एक गाय की मौत भी हो गई थी।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…