CG : टीसी मांगने पर प्राचार्य ने छात्रा को जड़ा थप्पड़…

रायपुर/बिलासपुर. फीस जमा करने में असमर्थ छात्रा टीसी मांगने कॉलेज पहुंची. इस बीच छात्रा और प्राचार्य के बीच विवाद शुरू हो गया. छात्रा का आरोप है कि प्राचार्य ने उसके साथ मारपीट की. एक शिक्षक ने भी दुर्व्यवहार किया है. सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी अंकिता यादव ने साल 2021-22 में खेल कोटे से रतनपुर के बीआर साव कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था. उसने वहां 2022-23 तक पढ़ाई की. तीसरे वर्ष की फीस अधिक होने के कारण वह जमा नहीं कर सकी.

अंकिता के अनुसार वह टीसी लेने कॉलेज पहुंची तो कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य अंजना साहू ने उसे किसी और दिन आने को कहा. इसके बाद छात्रा बुधवार को फिर कॉलेज पहुंची और टीसी की मांग की. इसी बात पर प्रभारी प्राचार्य अंजना उससे विवाद करने लगी. इस बीच गुस्से में आकर उसने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया. शिक्षक रमेश साहू ने भी उसके साथ अभद्रता किया. कॉलेज में छात्रा के साथ मौजूद परिजनों ने मारपीट करते हुए वीडियो बना लिया.

इसके बाद छात्रा ने पुलिस की डॉयल 112 को फोन कर सूचना दी. इसके बाद रतनपुर थाना में शिकायत दर्ज करा दी. प्राचार्य द्वारा थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. रतनपुर टीआई नरेश चौहान ने बताया कि कॉलेज के प्राचार्य व छात्रा के बीच टीसी को लेकर विवाद हुआ है. दोनों पक्षों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है. छात्रा ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है.

kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

1 hour ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 hour ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

1 hour ago
CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

1 hour ago
ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

भोपाल. पूर्व मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अहम…

1 hour ago
CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…

1 hour ago