CG : प्रदेश में अब तक 362.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 362.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 518.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 174.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 271.7 मि.मी., सूरजपुर में 438.4 मि.मी., बलरामपुर में 507.4 मि.मी., जशपुर में 460.9 मि.मी., कोरिया में 394.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 335.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 342.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 341.6 मि.मी., गरियाबंद में 311.9 मि.मी., महासमुंद में 329.4 मि.मी. और धमतरी में 316.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 379.3 मि.मी., मुंगेली में 381.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 362.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 483.4 मि.मी., सक्ती में 413.9 मि.मी., कोरबा में 454.8 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 358.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 302.8 मि.मी., कबीरधाम में 255.7 मि.मी., राजनांदगांव में 290.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 480.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 245.8 मि.मी., बालोद में 371.7 मि.मी. और बस्तर जिले में 436.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 263.0 मि.मी., कांकेर में 365.9 मि.मी., नारायणपुर में 315.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 397.0 मि.मी., सुकमा में 207.5 मि.मी. और बीजापुर में 440.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

4 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

4 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

5 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

5 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

5 hours ago