बलरामपुर । जिले के सरकारी स्कूल में आज अलग नजारा देखने को मिला. जहां सांसद खुद स्कूल शिक्षक बनकर पढ़ाते नजर आए. दरअसल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज शुक्रवार को दुर्गापुर के शासकीय हाई स्कूल शंकरगढ़ में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक, शासकीय हाई स्कूल शंकरगढ़ में सांसद चिंतामणि महाराज ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए. निरीक्षण के दौरान सांसद चिंतामणि बच्चों के बीच पहुंच गए और कुछ देर के लिए खुद शिक्षक की भूमिका निभाई.
सासंद चिंतामणि ने सुबह 11 बजे उन्होंने पहली कक्षा में हिंदी विषय पढ़ाया, जिसमें उन्होंने छात्रों को मात्राओं की बारीकियों को सरलता से समझाया. कक्षा में सांसद और छात्रों के बीच सीधा संवाद हुआ. बच्चों ने उत्सुकता से सवाल पूछे और सांसद ने उन्हें सहजता से उत्तर भी दिए.
बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 31 अक्टूबर तक भोपाल श्रमिक…
भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन से राजस्व सेवाएँ होंगी अधिक प्रभावी, भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करना होगा आसान…
भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई…
भोपाल मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीराम जी)…
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…