रायपुर, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बन गया है। इसी कड़ी में बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी दीपेश्वर पिता गणेश पैंकरा उम्र 28 वर्ष को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से त्वरित राहत मिली। दीपेश्वर जन्म से ही चलने-फिरने में असमर्थ थी, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दीपेश्वर ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी परेशानी अधिकारियों के समक्ष रखी। उनकी स्थिति को देखते हुए, अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और ट्राई सायकल उपलब्ध कराई। ट्राई सायकल प्राप्त होते ही दीपेश्वर के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और कहा कि अब वे अपने कामकाज के लिए स्वतंत्र रूप से आ जा सकेंगी।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…