गौरेला | कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार अब नगरपालिका गौरेला में भी आयुष्मान कार्ड बनाने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को मुफ्त में इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है और कुछ लोगों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। इसके लिए भारत सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब नगरपालिका गौरेला में भी आम नागरिक अपना और अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
इसके लिए आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर होना चाहिए। आयुष्मान कार्ड से अस्पताल के कमरे का शुल्क, डॉक्टर की फीस, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, डायग्नोस्टिक सेवाएं, सर्जन शुल्क आदि सहित लगभग 1,393 सेवाएं मिलती हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले का 3 दिन का कवर 3 दिनों के लिए है और अस्पताल में भर्ती होने के बाद का कवर 15 दिनों के लिए है, जिसमें दवाएं और डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं। यह योजना पूरे भारत में उपलब्ध है, जिससे आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में कैशलेस इलाज करा सकते हैं।
भोपाल राज्य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों को सिंचाई पम्प…
प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक पान की खेती को प्रोत्साहित करने…
बड़वानी जिले के ग्राम करी में बैंगन की फसल के दाम नहीं मिलने से परेशान…
भोपाल मध्य प्रदेश में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और फ्लाईओवर के निर्माण में सामने आ…
सफलता की कहानी भगवान बिरसा मुण्डा योजना से झाबुआ के अर्पित बने आत्मनिर्भर शुरू किया…
सिवनी/छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क पहले की तुलना में आधुनिक और सुरक्षित…