रायपुर। छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा रायपुरा आरडीए काॅलोनी में रहती थी। बताया जा रहा है कि छात्रा को स्कूल के प्रिंसिपल ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। प्रिंसिपल की डाट खाने के बाद से ही छात्रा गुमशुम रहने लगी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंची और अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतिका छात्रा का नाम यामिनी ध्रुव था। छात्रा पंडित गिरजाशंकर मिश्रा स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा को किसी बात को लेकर प्रिंसिपल ने जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही छात्रा को टीसी थमा दी गई थी। इस बात से दुखी छात्रा अपने घर पहुंची और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
युवती की मौत की खबर परिजनों ने पुलिस को दी। मामले में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जगदलपुर. बारिश का मौसम शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया का खतरा एक बार फिर…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून एक तो देरी से पहुंचा, दूसरी ओर अब मानसून कुछ…
भोपाल मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में सरकार ने…
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग ने शुरू कराई पेंशन, हितग्राही ने…
पटवारी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था, सड़क निर्माण व कम्प्यूटर खरीद सहित दिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश…
एमसीबी / किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ावा…