रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे स्मृति महोत्सव में हुए शामिल

पेंड्रा में आयोजित महोत्सव के दौरान साहित्य-पत्रकारिता पर हुए व्याख्यान और विचार संगोष्ठी

प्रदेश और देश के जाने-माने साहित्यकार हुए शामिल

रायपुर, 19 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री बघेल स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे स्मृति महोत्सव में हुए शामिल

जिला प्रशासन के सहयोग से श्रीकांत वर्मा पीठ बिलासपुर द्वारा मूर्धन्य साहित्यकार  स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे की 152वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे स्मृति महोत्सव में रांची (झारखंड) से आए साहित्यकार रविभूषण, दिवाकर मुक्तिबोध रायपुर, सुदीप ठाकुर नई दिल्ली, अच्युतानंद कोच्ची (केरल) और विश्वेश ठाकरे रायपुर, वेदचंद जैन, अक्षय नामदेव, अजित गहलोत शामिल हुए। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया स्वागत उद्बोधन में ज़िले में विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। सप्रे स्मृति महोत्सव में भारतीय नवजागरण और समकालीनता, आंचलिक पत्रकारिता और दायित्वबोध विषयों पर व्याख्यान और विचार गोष्ठी हुई।

See also  CG : कलेक्टर कुंदन कुमार ने सुनीं आम जनता की समस्याएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *