रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेंड्रा के राजीव चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

रायपुर, 19 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व प्रधानमंत्री को सादर श्रधांजलि भी दी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेंड्रा के राजीव चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया
यह प्रतिमा लगभग ढाई लाख रुपए की लागत से स्थापित की गई है । पेंड्रा वासियों की चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा लगाने की माँग लम्बे समय से की जा रही थी।

मुख्यमंत्री बघेल ने  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व प्रधानमंत्री को सादर श्रधांजलि भी दी ।

उन्होंने कहा कि राजीव जी की प्रतिमा स्थापित हो जाने से अब पेंड्रा के राजीव चौक का नाम सार्थक हुआ। स्व राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान को लोग हमेशा याद रखेंगे और इस प्रतिमा से हमेशा देश सेवा के लिए प्रेरित होंगे।

See also  CG : शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, युवक-सहयोगी महिला गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *