निजी एयरोस्पेस कंपनी टीएसआई ने पहले मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए छत्तीसगढ़ के राजशेखर पैरी का चयन किया

रायपुर,

अमेरिका की प्रतिष्ठित निजी एयरोस्पेस कंपनी टाइटन स्पेस इंडस्ट्रीज (टीएसआई) ने अपने पहले मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पेंड्रा कस्बा निवासी 30 वर्षीय राजशेखर पैरी का चयन किया है। 2029 में लॉन्च होने वाले इस मिशन में राजशेखर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। वे अंतरिक्ष यान प्रणालियों के संचालन, मिशन सिमुलेशन, जीरो-ग्रैविटी उड़ानों की तैयारी, आपातकालीन प्रक्रियाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे कार्यों में योगदान देंगे।

राजशेखर ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अब अंतरिक्ष की दौड़ में निजी कंपनियां वैश्विक प्रतिभाओं को अवसर दे रही हैं। यह हमारे जैसे इंजीनियरों और छात्रों के लिए नया युग है। राजशेखर ने स्थानीय स्तर पर शुरुआती पढ़ाई के बाद 11वीं-12वीं की पढ़ाई हैदराबाद से की और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (रक्षा मंत्रालय) में कार्य किया। इसके बाद उच्च शिक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान में विशेषज्ञता के लिए राजशेखर यूके गए। वर्तमान में यूके में रह रहे राजशेखर एयरोस्पेस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी ऑर्बिटालॉकर में प्रोजेक्ट मैनेजर (इंजीनियरिंग) के रूप में कार्यरत हैं।

राजशेखर ने मिशन के लिए कठिन प्रशिक्षण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया, जिसमें नकली चंद्र मिशन, एनालॉग स्पेस आवासों में समय बिताना और उच्च स्तरीय शारीरिक व मानसिक मापदंडों को पूरा करना शामिल था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनेमिक्स में इंटर्नशिप और एयरोस्पेस प्रणोदन में विशेषज्ञता हासिल की। मिशन का नेतृत्व नासा के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री विलियम मैकआर्थर जूनियर करेंगे।

 

Admin

Recent Posts

CG : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

CG : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में…

58 seconds ago
CG : जिला पंचायत सक्ती की सामान्य सभा की विशेष बैठक 15 जुलाई को…

CG : जिला पंचायत सक्ती की सामान्य सभा की विशेष बैठक 15 जुलाई को…

सक्ती । जिला पंचायत सक्ती की सामान्य सभा की विशेष बैठक 15 जुलाई 2026 को…

8 minutes ago
CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

CG : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

दंतेवाड़ा । जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा राजस्व…

11 minutes ago
CG : 30 दिन में रकम दोगुनी का झांसा, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की ठगी…

CG : 30 दिन में रकम दोगुनी का झांसा, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 20 लाख की ठगी…

रायपुर । राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 30 दिन में रकम दोगुनी…

14 minutes ago
CG : सहकारी समिति प्रबंधक की आत्महत्या मामले में पूर्व बैंक मैनेजर पर FIR, 52 लाख के फर्जी KCC ऋण का आरोप…

CG : सहकारी समिति प्रबंधक की आत्महत्या मामले में पूर्व बैंक मैनेजर पर FIR, 52 लाख के फर्जी KCC ऋण का आरोप…

अंबिकापुर । सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में केरजू सहकारी समिति के प्रबंधक दिनेश…

16 minutes ago
CG : प्रेमिका ने मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला… इलाज के दौरान युवक की मौत…

CG : प्रेमिका ने मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला… इलाज के दौरान युवक की मौत…

बीजापुर । बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

24 minutes ago