छत्तीसगढ़

CG : सहकारी समिति प्रबंधक की आत्महत्या मामले में पूर्व बैंक मैनेजर पर FIR, 52 लाख के फर्जी KCC ऋण का आरोप…

अंबिकापुर । सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में केरजू सहकारी समिति के प्रबंधक दिनेश गुप्ता की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी बैंक पेटला के तत्कालीन शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिनेश गुप्ता ने 25 दिसंबर 2025 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी सुनीता गुप्ता ने आरोप लगाया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने दिनेश गुप्ता के माध्यम से फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृत कर करीब 52 लाख रुपये की राशि का गबन किया।

जब दिनेश गुप्ता ने राशि लौटाने की बात कही तो उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया और नौकरी से निकालने की धमकी दी गई, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए।

इस मामले में पहले हुई प्रशासनिक जांच में दो करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी केसीसी ऋण और वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हो चुकी है। जांच के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक को पद से हटा दिया गया था। वहीं, बड़ी संख्या में किसान अब भी अपने नाम पर दर्ज फर्जी ऋण के कारण आर्थिक संकट झेल रहे हैं।

सीतापुर पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फर्जी ऋण वितरण और गबन के इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

kgnews

Recent Posts

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

CG : आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम-2023 के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण…

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में राजस्व एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिया गया…

5 minutes ago
CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

CG : लंबित प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने ग्राम पंचायत मोहरेंगा में आयोजित हुई आवास चौपाल…

जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राहियों से किया संवाद, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए…

8 minutes ago
CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

CG : भिभौरी को मिली उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात, 4.65 करोड़ की लागत से बनेगा नवीन कॉलेज भवन…

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन"शिक्षा और आधारभूत ढांचे के…

17 minutes ago
CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

CG : सेवा सेतु की त्वरित सेवा से विद्यार्थी का कॉलेज प्रवेश हुआ आसान…

समय पर निवास प्रमाण पत्र मिलने से नहीं रुकी पढ़ाई, परिवार ने जताया छत्तीसगढ़ शासन…

19 minutes ago
CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

CG : बेमेतरा जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध…

किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सतर्क, गुणवत्ता नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई…

21 minutes ago
CG : बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 डंप बरामद, IED बनाने का सामान जब्त…

CG : बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के 8 डंप बरामद, IED बनाने का सामान जब्त…

बीजापुर । जिले के घने जंगलों में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को…

24 minutes ago