CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन 28 जुलाई तक…

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई वार्ड-11 के आंगनबाड़ी केन्द्र मुरूम खदान और वार्ड-29 के आंगनबाड़ी केन्द्र वृन्दानगर-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। कार्यकर्ता के लिए आवेदन 28 जुलाई तक परियोजना कार्यालय भिलाई-1 जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग में सीधे या पंजीकृत डॉक द्वारा कार्यालयीन समय में सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है।

निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परियोजना अधिकारी के अनुसार आवेदन के लिए शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाइडलाइन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता, सहायिका, सह-सहायिका, संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण है।

See also  CG : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *