CG : दो गांजा तस्करों को सुनाई 10-10 साल की कठोर कारावास की सजा

भिलाई, एनसीबी की स्पेशल कोर्ट ने गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। दोनों तस्कर प्रवीण वस्त्रकार और दीपक मरकाम पर 1-1 लाख रुपए का भी जुर्माना लगाया है। एनसीबी रायपुर जोनल यूनिट के मुताबिक मामला बिलासपुर जिले से जुड़ा है।

अगस्त 2023 में इंदौर यूनिट ने बिलासपुर के बिल्हा इलाके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया था। दोनों से 118.110 किलो गांजा जब्त किया गया था। आरोपियों से कार भी बरामद की गई थी। जांच में पता चला था कि दोनों आरोपी गांजा ओडिसा से लेकर आए थे। जांच के बाद दिसंबर 2023 को कोर्ट में चालान पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट दोनों आरोपियों को 10-10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके बाद दोनों पर अर्थदंड भी लगाया गया है। बता दें कि तस्करों के उपर 1-1 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।

See also  Bastar में नकली डेयरी उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती, खाद्य विभाग की सघन जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *