CG : कृषिक पशुओं की अवैध तस्करी…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ से तेलंगाना के मुलुगु क्षेत्र की ओर कृषिक पशुओं की अवैध तस्करी की जा रही थी. सूचना मिलते ही तारलागुड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को जंगल से गिरफ्तार कर 16 नग भैंसों को जब्त किया है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि मिनकापल्ली-अन्नाराम के जंगल मार्ग से कुछ लोग मवेशियों को हांककर राज्य पार ले जा रहे हैं. ग्राम कोत्तूर के पास दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में तेलंगाना के भूपालपल्ली जिले के निवासी मोतीलाल और रामसिंह शामिल हैं.

पूछताछ में उनके पास न तो स्वामित्व प्रमाण मिला, न ही पशु परिवहन के वैध दस्तावेज. मौके पर पंचनामा के तहत 16 भैंसों को जब्त कर ग्राम पंचायत तारलागुड़ा के सरपंच-सचिव को सुरक्षा हेतु सौंपा गया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए हैं. इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय मवेशी तस्करों को बड़ा झटका लगा है.

kgnews

Recent Posts

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

15 minutes ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

41 minutes ago
जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

1 hour ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

2 hours ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

2 hours ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

2 hours ago