धमतरी, जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावा रोड पर दो रेत से भरी हाइवा की आपस में भिड़ंत हो गई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि हाइवा के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में एक हेल्पर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घंटों की मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला गया. घटना शांति कॉलोनी के समीप पूजा राइस मिल के सामने रात 2 से 3 बजे घटित हुई बताई जा रही है.
दुर्घटना में हाइवा के हेल्पर 16 वर्षीय ग्राम सुखरी, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव निवासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं करीबन पांच घंटे की मशक्कत के बाद हाइवा में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया. घटना के बाद तत्काल सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची. एम्बुलेंस में घायलों को तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल, कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…